20 दिन से बंद है मौनाहा गांव का आंगनबाड़ी केंद्र चार माह से प्राथमिक विद्यालय में चल रहा केंद्र, मध्यान भोजन को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा



छतरपुर. प्रखंड क्षेत्र के मौनाहा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के करीब 20 दिनों से बंद रहने का मामला सामने आया है। आंगनबाड़ी केंद्र पिछले करीब चार माह से भवन के अभाव में मौनाहा प्राथमिक विद्यालय परिसर में संचालित किया जा रहा है। केंद्र के लगातार बंद रहने से बच्चों को मिलने वाली पोषाहार समेत अन्य सेवाओं पर सवाल उठने लगे हैं।

बताया जाता है कि आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन को लेकर ग्रामीणों में पहले से नाराजगी थी। शुक्रवार को मध्यान भोजन को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि बच्चों के लिए संचालित योजनाओं का नियमित लाभ नहीं मिल रहा है। आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहने के कारण छोटे बच्चों और उनके अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मामले की जांच कर केंद्र का नियमित संचालन सुनिश्चित कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण व्यवस्था है। ऐसे में लंबे समय तक केंद्र का बंद रहना गंभीर मामला है।

इस संबंध में बीडीओ आशीष कुमार साहू ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच करायी जायेगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आयेंगे, उसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द आंगनबाड़ी केंद्र का नियमित संचालन शुरू कराने और बच्चों को मिलने वाली सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग की है।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

पलामू में 10 लाख की सुपारी देकर पति की हत्या कराने का आरोप, पत्नी समेत 7 गिरफ्तार; युवती बनकर जंगल में बुलाया

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज