पलामू पुलिस को मिली नई ताकत, 31 आधुनिक वाहनों से मजबूत होगी पेट्रोलिंग
पलामू। जिले में पुलिसिंग और पेट्रोलिंग व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।
पलामू के विभिन्न थानों को 31 आधुनिक वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इन वाहनों के मिलने से पुलिस की गश्त व्यवस्था मजबूत होगी और जरूरत के समय आम लोगों तक पुलिस की मदद तेजी से पहुंच सकेगी।
एसपी कपिल चौधरी ने सभी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान SDPO राजेश यादव, प्रशिक्षु डीएसपी मृत्युंजय गोप, सार्जेंट मेजर सुरेश राम, टाउन थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
नई गाड़ियों के जरिए थाना क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग, त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया और कानून-व्यवस्था से जुड़ी कार्रवाई को और प्रभावी बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।