पलामू पुलिस को बड़ी सफलता, 97 खोए हुए मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए

पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 97 गुम हुए मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को किया गया सुपुर्द

पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार गुम हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी एवं उन्हें वास्तविक धारकों को वापस सौंपने की प्रक्रिया के तहत आज दिनांक 25 सितम्बर 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पलामू में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर कुल 97 बरामद मोबाईल फोन उनके सत्यापित वास्तविक धारकों को सुपुर्द किए गए।

* पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार सी0ई0आई0आर0 (CEIR) पोर्टल का उपयोग करते हुए गुम हुए मोबाईल फोनों की खोज की गई। तकनीकी विश्लेषण एवं लगातार किए गए प्रयासों के फलस्वरूप अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद किया गया। 

 बरामद किए गए अधिकांश मोबाइल विगत दो माह के दौरान गुम हुए थे, जबकि कुछ मोबाइल उससे पूर्व गुम हुए थे। सभी मोबाइलों के वास्तविक स्वामियों का सत्यापन करने के उपरांत उन्हें विधिवत वापस किया गया।          

मोबाइल फोन वापस मिलने पर वास्तविक धारकों ने पलामू पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की इस पहल की सराहना की। इस कार्रवाई से आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूती मिली है।

 थानावार बरामद मोबाईल की विवरणी इस प्रकार हैं:–
1. लेस्लीगंज थाना – 15
2. नावाजयपुर थाना – 11
3. शहर थाना – 10
4. पिपरा थाना – 9 
5. छतरपुर थाना– 9
6. रेहला थाना– 8
7. हरिहरगंज थाना – 5
8. नौडीहा बाजार थाना –5
9. मनातू थाना – 5
10. चैनपुर थाना – 4
11. तरहसी थाना – 4
12. पड़वा थाना – 4
13. रामगढ़ थाना – 2
14. सतबरवा थाना – 2
15. ऊँटारी रोड़ थाना – 2
16. पाटन थाना – 1
17. सदर थाना –1 मोबाईल की बरामदगी हुई हैं।

 *पलामू पुलिस की अपील:* 

पलामू पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मोबाइल फोन गुम अथवा चोरी होने की स्थिति में इसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाना को दें तथा आवश्यकतानुसार CEIR पोर्टल पर मोबाइल को ब्लॉक/ट्रेस कराने की प्रक्रिया पूरी करें। मोबाइल का IMEI नंबर, बिल/रसीद एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज सुरक्षित रखना भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

पलामू में 10 लाख की सुपारी देकर पति की हत्या कराने का आरोप, पत्नी समेत 7 गिरफ्तार; युवती बनकर जंगल में बुलाया

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज