सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड ने खोया संवेदनशील जननेता : बशिष्ठ कुमार सिंह


हुसैनाबाद पलामू: झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो किसान मोर्चा के पलामू जिलाध्यक्ष बशिष्ठ कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में एक बड़ी रिक्तता उत्पन्न हो गई है।
    बशिष्ठ कुमार सिंह ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू सरल, सहज और संवेदनशील व्यक्तित्व के धनी नेता थे। वे आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते और उनके त्वरित समाधान के लिए तत्पर रहते थे। नगर विकास से जुड़े मामलों में उनका दृष्टिकोण स्पष्ट और जनहितकारी रहा। इतना ही नहीं, दूसरे विभागों से संबंधित समस्याओं को लेकर भी सोशल मीडिया पर जानकारी मिलने पर वे संबंधित जिले के उपायुक्त को तत्काल संज्ञान लेने और कार्रवाई का निर्देश देते थे।
     उन्होंने कहा कि यही जनसरोकार और संवेदनशील कार्यशैली उन्हें शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोकप्रिय बनाती थी। बशिष्ठ सिंह ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के कार्यों और जनसेवा के प्रति समर्पण को लंबे समय तक याद किया जाएगा।उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों को इस कठिन घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

पलामू में 10 लाख की सुपारी देकर पति की हत्या कराने का आरोप, पत्नी समेत 7 गिरफ्तार; युवती बनकर जंगल में बुलाया

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज