मेदिनीनगर: तीज की भीड़ में बच्चे के गले से सोने का लॉकेट झपटा, युवक को लोगों ने दबोचा

मेदिनीनगर, पलामू। तीज पर्व को लेकर रविवार को बाजार में भारी भीड़ के बीच झपटमारी की घटना से अफरा-तफरी मच गई। सागर गली में खरीदारी करने पहुंची एक महिला के साथ मौजूद बच्चे के गले से एक युवक ने कथित तौर पर सोने का लॉकेट झपट लिया।

लॉकेट झपटे जाने के बाद महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने युवक का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को शहर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए युवक की पहचान कुंड मोहल्ला निवासी साकीब हसन (21) के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान युवक ने पुलिस के समक्ष पहली बार झपटमारी करने की बात स्वीकार की है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। तीज की भीड़ में हुई इस घटना के बाद बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।


इसको लगा देते है

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

पलामू में 10 लाख की सुपारी देकर पति की हत्या कराने का आरोप, पत्नी समेत 7 गिरफ्तार; युवती बनकर जंगल में बुलाया

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज