चैंबर के पलामू प्रमंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बने अमित जायसवाल

29 मतों के अंतर से जीत, पिता डॉ. कौशल किशोर जायसवाल ने बताया ‘जीत का चौका’
मेदिनीनगर, पलामू।

फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-27 के लिए रविवार को रांची के हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में हुए चुनाव में पलामू के छतरपुर पूर्वी जिला परिषद सदस्य अमित कुमार जायसवाल ने पलामू प्रमंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। अमित को 59 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 30 मत प्राप्त हुए। इस तरह अमित ने 29 मतों के अंतर से जीत हासिल की।
अमित की जीत की खबर मिलते ही छतरपुर क्षेत्र में उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनके क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने से पलामू प्रमंडल के व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं को राज्य स्तर पर मजबूती से उठाने का अवसर मिलेगा।
अमित के पिता एवं पर्यावरणविद डॉ. कौशल किशोर जायसवाल ने कहा कि अमित ने अपने राजनीतिक और सामाजिक जीवन में लगातार सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2010 में शादी से पहले अमित डाली पंचायत के मुखिया चुने गए थे और सामान्य सीट पर प्रदेश के सबसे कम उम्र के मुखिया बने थे। वर्ष 2015 में सामान्य सीट पर उन्होंने सबसे अधिक मतों से लगातार दूसरी बार मुखिया का चुनाव जीता। वर्ष 2022 में क्षेत्र की 10 पंचायतों के लोगों ने उन्हें छतरपुर पूर्वी से जिला परिषद सदस्य चुना। अब तीन जिलों के व्यवसायियों ने उन्हें चैंबर का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चुना है।
डॉ. कौशल ने कहा कि अमित ने जीवन में चार चुनाव लड़े और चारों में जीत दर्ज कर ‘जीत का चौका’ लगाया है। उन्होंने कहा कि यह सफलता अमित की मेहनत, जनता के विश्वास और संस्कारों का परिणाम है।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के रूप में अमित के सामने व्यापारियों की समस्याओं को सरकार और संबंधित विभागों तक पहुंचाने, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा पलामू प्रमंडल के व्यवसायियों के हितों को मजबूती से रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।
*चैंबर चुनाव जीतने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले अमित*
चैंबर चुनाव में प्रमंडलीय उपाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद अमित कुमार जायसवाल ने पर्यावरणविद डॉ. कौशल किशोर जायसवाल के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू से कुजू स्थित आवास पर मुलाकात की। दोनों ने बुके, अंगवस्त्र और हिमाचल के कपूर का पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। आदित्य साहू ने अमित को जीत की बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की। साथ में अरविंद जायसवाल. मिट्ठू सिंह. अजीत गुप्ता.मोनू कुमार थे

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

पलामू में 10 लाख की सुपारी देकर पति की हत्या कराने का आरोप, पत्नी समेत 7 गिरफ्तार; युवती बनकर जंगल में बुलाया

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज