सड़क किनारे पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत; दूसरा गंभीर

पलामू। लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के हरसईन मोड़ के समीप मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मेदिनीनगर-पांकी मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान राजोगाड़ी निवासी नीतीश कुमार तिवारी, पिता स्व. धर्मवीर तिवारी के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक की पहचान हरभोंगा, चैनपुर निवासी चंदन दीक्षित के रूप में हुई है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया गया कि दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर मेदिनीनगर-पांकी मुख्य सड़क से गुजर रहे थे। इसी दौरान हरसईन मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए एमएमसीएच, मेदिनीनगर पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने नीतीश कुमार तिवारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल चंदन दीक्षित का इलाज जारी है।

हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

पलामू में 10 लाख की सुपारी देकर पति की हत्या कराने का आरोप, पत्नी समेत 7 गिरफ्तार; युवती बनकर जंगल में बुलाया

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज