उत्तरी कोयल मुख्य नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी हैदरनगर पुलिस


हैदरनगर (पलामू): मोहम्मदगंज स्थित कोयल नदी से बिहार की ओर जाने वाली उत्तरी कोयल मुख्य नहर में शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। हैदरनगर थाना क्षेत्र के कोसीआरा के समीप मुख्य नहर में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शव को नहर से बाहर निकलवाया।

घटना की जानकारी मिलते ही हैदरनगर थाना प्रभारी तंजीलुल मन्नान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया आशंका जताई जा रही है कि कोयल नदी में किसी घटना के बाद शव पानी के तेज बहाव के साथ बहकर मुख्य नहर में पहुंच गया होगा। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव नहर तक कैसे पहुंचा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

पलामू में 10 लाख की सुपारी देकर पति की हत्या कराने का आरोप, पत्नी समेत 7 गिरफ्तार; युवती बनकर जंगल में बुलाया

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज