छतरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष और महाविद्यालय के सचिव ने प्रशिक्षु आईएएस रित्विक मेहता से की शिष्टाचार मुलाकात

नगर की विधि-व्यवस्था और शिक्षा-विकास से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा, अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित

छतरपुर: छतरपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ‘चुनमुन’ ने गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल कॉलेज के सचिव अमित कुमार अग्रवाल के साथ छतरपुर के प्रशिक्षु एसडीएम एवं आईएएस अधिकारी रित्विक मेहता से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष और महाविद्यालय के सचिव ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा छतरपुर में उनकी पदस्थापना के दौरान प्रशासनिक सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

मुलाकात के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ने छतरपुर की विधि-व्यवस्था, नगर की समस्याओं और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी रित्विक मेहता अपने कार्यकाल के दौरान छतरपुर की समस्याओं के समाधान तथा क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

वहीं, गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल कॉलेज के सचिव अमित कुमार अग्रवाल के साथ एसडीएम ने शैक्षणिक व्यवस्था से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर व्यवस्था और शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।

नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि छतरपुर की बेहतरी के लिए प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने विश्वास जताया कि आपसी सहयोग से नगर की समस्याओं के समाधान और जनहित के कार्यों को गति मिलेगी।

इस अवसर पर गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल कॉलेज के प्रोफेसर अमित कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक सफल कुमार मेहता तथा महाविद्यालय के बड़ा बाबू योगेंद्र विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

पलामू में 10 लाख की सुपारी देकर पति की हत्या कराने का आरोप, पत्नी समेत 7 गिरफ्तार; युवती बनकर जंगल में बुलाया

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज