मायके जाने के दौरान हादसा, मोटरसाइकिल से गिरकर घायल संजीदा बीबी ने तोड़ा दम

मेदिनीनगर। रामगढ़ थाना क्षेत्र के बेडमा बभंडी गांव में मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के बेतला निवासी संजीदा बीबी (30 वर्ष), पति जमील अंसारी के रूप में हुई है। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, संजीदा बीबी नासिर अंसारी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने मायके जा रही थी। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे बेडमा बभंडी गांव के पास वह अचानक मोटरसाइकिल से गिर गई। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं। इसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया। हालांकि, चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि मृतका का पति जमील अंसारी बाहर रहकर मजदूरी करता है और घटना के समय घर पर मौजूद नहीं था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

पलामू में 10 लाख की सुपारी देकर पति की हत्या कराने का आरोप, पत्नी समेत 7 गिरफ्तार; युवती बनकर जंगल में बुलाया

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज