जम्मू-कश्मीर में काम करने गया युवक लापता, परिजन चिंतित


छतरपुर। छतरपुर नगर पंचायत के सड़मा, वार्ड 16 निवासी पंकज कुमार, पिता जनेश्वर साव (शिक्षक), जम्मू-कश्मीर में जिंदल कंपनी में काम करने गए थे। करीब एक माह वहां रहने के बाद वह 3 अक्टूबर की सुबह लगभग 5 बजे वहां से निकले, लेकिन अब तक घर वापस नहीं लौटे हैं।

परिजनों के अनुसार, पंकज कुमार के घर नहीं लौटने के बाद उनकी तलाश की जा रही है। काफी समय बीत जाने के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिलने से परिवार के लोग चिंतित हैं।

परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि पंकज कुमार के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने या उन्हें कहीं दिखाई देने पर तत्काल 85410 06885 पर सूचना दें।

परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों से अपील की है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि पंकज कुमार की जानकारी मिल सके और उन्हें सुरक्षित घर वापस लाया जा सके।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

पलामू में 10 लाख की सुपारी देकर पति की हत्या कराने का आरोप, पत्नी समेत 7 गिरफ्तार; युवती बनकर जंगल में बुलाया

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज