अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेदिनीनगर रेफर

हुसैनाबाद (पलामू)। जपला-छतरपुर मुख्य पथ पर खादी भंडार के समीप सोमवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर प्रशासन की मदद से घायल को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया गया।

घायल की पहचान पोलडीह गांव निवासी गोविन्दर राम (35), पिता सुमय राम के रूप में हुई है। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे मेदिनीनगर रेफर कर दिया।

बताया जाता है कि दुर्घटना के बाद कुछ समय तक घायल की पहचान नहीं हो सकी थी। इसके बाद प्रशासन और पुलिस ने पहचान के लिए प्रयास शुरू किया। आवश्यक जानकारी जुटाने के बाद घायल की पहचान गोविन्दर राम के रूप में हुई और परिजनों को इसकी सूचना दी गई।

इधर, घटना के बाद टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और तलाश में जुटी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाने के साथ दुर्घटना के कारणों की भी जांच कर रही है।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

पलामू में 10 लाख की सुपारी देकर पति की हत्या कराने का आरोप, पत्नी समेत 7 गिरफ्तार; युवती बनकर जंगल में बुलाया

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज