विकास से कोसों दूर है लेस्लीगंज पश्चिमी क्षेत्र: रत्नावली कुमारी

लेस्लीगंज (नीलांबर-पीतांबरपुर) पश्चिमी जिला परिषद क्षेत्र आज भी विकास से कोसों दूर है.उक्त बातें जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी रत्नावली कुमारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही.उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास के दावों के बावजूद कई गांवों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है.

उन्होंने कहा कि सांगबार डैम टोला, जैतुखाड़, ठकुराई दिदरी, माधो दिदरी, खैराट समेत कई गांव आज भी बरसात के दिनों में मुख्यालय से पूरी तरह कट जाते हैं. इन गांवों में बारहमासी सड़कों का खासा अभाव है. बरसात में सड़कें खराब होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. वहीं कई इलाकों में लोगों को पानी के लिए भी दूर जाना पड़ता है.

रत्नावली कुमारी ने कहा कि जनता को यह जानने का पूरा अधिकार है कि पिछले कार्यकाल में जिला परिषद मद से क्षेत्र को कितना लाभ मिला. जनता को केवल वादे नहीं, बल्कि अपने क्षेत्र के विकास का पूरा हिसाब चाहिए.

उन्होंने कहा कि उनका संकल्प सामजिक भेदभाव से ऊपर उठकर लेस्लीगंज पश्चिमी के हर गांव की आवाज बनना है. पानी, सड़क और अन्य बुनियादी समस्याओं के समाधान के साथ क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए ठोस पहल की जाएगी.

उन्होंने बताया कि जल्द ही क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू किया जाएगा. इस दौरान हर गांव और टोले में लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को जाना जाएगा. साथ ही स्थानीय लोगों की कमेटी गठित कर गांव की प्राथमिक समस्याओं को चिन्हित किया जाएगा और उसके आधार पर आगे की विकास रूपरेखा तैयार की जाएगी.

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

पलामू में 10 लाख की सुपारी देकर पति की हत्या कराने का आरोप, पत्नी समेत 7 गिरफ्तार; युवती बनकर जंगल में बुलाया

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज