पलामू- गुप्त सूचना मिली कि अवैध रूप से कुस्ता पूर्वक क्षमता से अधिक गौवंशीय पशुओं को लोडकर रॉची की तरफ तस्करी हेतु ले जाया रहा है।

पलामू- गुप्त सूचना मिली कि अवैध रूप से कुस्ता पूर्वक क्षमता से अधिक गौवंशीय पशुओं को लोडकर रॉची की तरफ तस्करी हेतु ले जाया रहा है। इस सूचना पर वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए आदेशानुसार सिंगरा के पास औरंगाबाद डालटनगंज मुख्य मार्ग पर चेकिंग लगाया गया तो समय करीब 04:10 बजे पड़वा की तरफ से एक कन्टेनर आता दिखाई दिया तो उक्त कन्टेनर को सशस्त्र बल की मदद से रोकने के लिए इशारा करने पर उक्त कन्टेनर तेजी से गाड़ी चलाते हुए पुलिस बल को जान से कुचलने का प्रयास करते हुये तेजी से डालटनगंज की तरफ भागने लगा। तत्पश्चात वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुये पीछा किया तथा हेरिटेज स्कुल के पास एक ट्रक रोड़ पर लगाकर रोड़ को बाधित करते हुए उक्त कन्टेनर को पकड़ा गया। उक्त कन्टेनर में कुरता पूर्वक गोवंशीय पशुओं को बांध कर ले जाया जा रहा था। जिसमे कुल 47 पशुअ थे जिसमें से 04 पशु मृत पाये गये। तत्पश्चात पाँच अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अपराधकर्मी का नाम एवं पता :-

1. मंजूर अंसारी उम्र करीब 35 वर्ष पिता ईमामुद्दीन अंसारी,

2. साबिर अंसारी उम्र करीब 30 वर्ष पिता इदरीश अंसारी, दोनो पता- सदपुर, थाना-पाटन, जिला पलामू

3. अंसारी उम्र करीब 42 वर्ष पिता स्व० सदीक अंसारी,

4. ईम्तियाज अंसारी उम्र करीब 30 वर्ष पिता स्व० सदीक अंसारी, दोनो पता- बड़की पाल्हे, थाना-पाटन, जिला- पलामू

5. अब्दुल कादिर उम्र करीब 42 वर्ष पिता स्व० सोबराती अंसारी, पता गमहैता, थाना-पाटन, जिला- पलामू

बरामद सामानों की विवरणी :

1. कन्टेनर गाडी रजिस्ट्रेशन नं० HR 47C 3981

2. गोवंशीय पशु - 43

3. मोबाइल 04 नग

छापामारी दल में शामिली पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी का नाम :-

1. पु०अ०नि० उत्तम कुमार राय,

2. स०अ०नि० भरत भूषण सामद

3. स०अ०नि० तुलेश्वर प्रसाद रजक

4. आरक्षी 1718 गोरख मेहता

5. आरसी 1778 धमेन्द्र ठाकुर

6. आरक्षी 2004 निरंजन कुमार

7. चालक आरक्षी 1392 रामलाल शर्मा


Popular posts from this blog

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता

रामनवमी में पलामू पुलिस का एक्शनः तेज आवाज पर शिकंजा, दो बड़े डीजे जब्त

पलामू - ज्वेलरी दुकानदार के बाद अब कपड़ा दुकान Smart Look के मालिक से प्रिंस ख़ान के नाम पर माँगी गई रंगदारी