पांकी विधानसभा क्षेत्र के भावी विधायक प्रत्याशी कुशवाहा बिनोद सिन्हा ने पूजा-अर्चना की।

पांकी विधानसभा क्षेत्र के भावी विधायक प्रत्याशी कुशवाहा बिनोद सिन्हा ने पूजा-अर्चना की।
तरहसी पंचायत के आराकंडा गांव स्थित काली मंदिर में पांकी विधानसभा क्षेत्र के भावी विधायक प्रत्याशी कुशवाहा बिनोद सिन्हा ने पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां काली का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए क्षेत्र की समृद्धि और विकास के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों से जुड़कर उनकी समस्याओं को सुनने और समाधान के लिए तत्पर रहने का आश्वासन दिया। कुशवाहा ने कहा कि वे क्षेत्र के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं और सभी के सहयोग से विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे। मंदिर कमिटियों ने कुशवाहा बिनोद सिन्हा को माला पहनाकर स्वागत किया।मौके पर कमिटी के अध्यक्ष छेदी महतो, संतन कुमार मेहता,अरविंद साव,वरुण मेहता,मुकेश कुमार मेहता,सुरेश मेहता,राजकुमार मेहता मिथलेश महत,जितेंद्र कुमार मेहता,नागेंद्र मेहता, नवल मेहता,उदय मेहता के साथ साथ सैकड़ो लोग शामिल थे।

Popular posts from this blog

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता

रामनवमी में पलामू पुलिस का एक्शनः तेज आवाज पर शिकंजा, दो बड़े डीजे जब्त

पलामू - ज्वेलरी दुकानदार के बाद अब कपड़ा दुकान Smart Look के मालिक से प्रिंस ख़ान के नाम पर माँगी गई रंगदारी