पलामू - सड़क सुरक्षा माह में लगातार सक्रिय है वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट

पलामू - सड़क सुरक्षा माह में लगातार सक्रिय है वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट


1 से 31 जनवरी तक मनाए जाने वाले सड़क सुरक्षा माह में मेदिनीनगर की संस्था "वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट" लगातार प्रयासरत है कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आए।इसी के मद्देनजर आज सुभाष चौक मेदिनीनगर में राहगिरों के हेल्मेट पर रेडियम स्टीकर लगाया गया और सड़क सुरक्षा जागरूकता की पुस्तक सभी को भेंट की गई। और सभी से वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट एवं ट्रैफिक प्रभारी ने हमेशा हेल्मेट और सीट बेल्ट लगाने की गुजारिश की।ट्रस्ट की सचिव शर्मिला वर्मा ने कहा कि हम दुर्घटनाओं को बिल्कुल खत्म नहीं कर सकते लेकिन हमारी इन छोटी छोटी कोशिशों से लोग जागरूक होने लगे हैं। वहीं विवेक वर्मा ने कहा कि *बहुत खुशी की बात है कि अब मेदिनीनगर की सड़कों पर ज्यादातर लोग हेल्मेट लगाकर चलने लगे।यह अभियान लोगों की सुरक्षा के लिए है*। ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र कुमार दूबे ने कहा कि *हमारे डर से नहीं बल्कि अपनी जीवन रक्षा के लिए सबको हेल्मेट पहनना है और सीट बेल्ट लगाना है*। ट्रस्ट के युवा सदस्य लक्ष्य श्रेष्ठ ने सभी से आग्रह किया कि *हेल्मेट के साथ साथ हो सके तो राइडिंग गियर भी पहनें*। मंजू चंद्रा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि *रेडियम स्टीकर रात को गाड़ी चलाने वालों के लिए वरदान साबित होगा* । इस अभियान में रिया सिंह, सौभाग्य सृजन और ट्रैफिक पुलिस के कई लोग शामिल रहे ।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता