पलामू - ज्वेलरी दुकानदार के बाद अब कपड़ा दुकान Smart Look के मालिक से प्रिंस ख़ान के नाम पर माँगी गई रंगदारी

पलामू - ज्वेलरी दुकानदार के बाद अब कपड़ा दुकान Smart Look के मालिक से प्रिंस ख़ान के नाम पर माँगी गई रंगदारी
शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य बाजार में स्थित कपड़ा दुकान स्मार्ट लुक के संचालक से प्रिंस खान के नाम पर एक करोड़ की रंगदारी मांग का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम दुकान संचालक शहर थाना पहुंचे और पूरे मामले को लेकर लिखित आवेदन दिया। संचालक ने थाना में दिए गए आवेदन में बताया है कि उससे फोन के माध्यम से पैसे की मांग की गई जिसके बाद उसने तत्काल शहर थाना में संपर्क कर कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञात हो की पूर्व में भी प्रिंस खान के नाम पर एक सोना व्यवसायी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी, तथा उस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

इस संबंध में पलामू पुलिस कप्तान रीष्मा रमेशन ने बताया कि दुकान संचालक द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। उन्होंने शहर थाना प्रभारी को आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया है। शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि रंगदारी और धमकी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार प्रिंस खान ने इंटरनेशनल नंबर से कपड़ा कारोबारी को व्हाट्सएप कॉल और मैसेज भेजकर धमकी दी।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता