मकर संक्रांति मेला को लेकर हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत मेला स्थलों पऱ दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त

मकर संक्रांति मेला को लेकर हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत मेला स्थलों पऱ दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त


पलामू के हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मेला स्थलों पऱ मकर संक्रांति पर्व को लेकर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत सोन नदी तट एवं कोयल नदी तट पर लगने वाले विभिन्न मेलों के मद्देनज़र प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी सह भूमि उप समाहर्ता गौरांग महतो ने दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी है। मंगलवार को उन्होंने देवरी कला, दंगवार सहित अन्य मेला स्थलों का निरीक्षण भी किया। इसके अलावा कोयल नदी के पंसा घाट तथा मोहम्मदगंज स्थित भीम बराज क्षेत्र में आयोजित होने वाले मकर संक्रांति मेले को लेकर भी दंडाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इस संबंध में एसडीओ गौरांग महतो ने बताया कि मेला की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दंडाधिकारियों के साथ पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि दंगवार एवं देवरी के नाव घाटों पर तैनात नाविकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सोन नदी के गहरे पानी में किसी भी व्यक्ति के स्नान करने पर रोक लगाने तथा मेला के दौरान नदी में न उतरने की अपील की गई है। एसडीओ ने आम जनता से अनुरोध किया है कि 14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति मेला शालीनता एवं सुरक्षित ढंग से मनाएं। कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए सतर्कता बरतने और सुरक्षित रहकर मेले का आनंद लेने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि सभी मेला स्थलों पर स्थानीय पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी रहेगी। 14 व 15 जनवरी 2026 को अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत सभी मेला स्थलों की पल-पल की जानकारी दंडाधिकारियों द्वारा ली जाएगी और हमारी निगरानी भी रहेगी।

Popular posts from this blog

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता

रामनवमी में पलामू पुलिस का एक्शनः तेज आवाज पर शिकंजा, दो बड़े डीजे जब्त

पलामू - ज्वेलरी दुकानदार के बाद अब कपड़ा दुकान Smart Look के मालिक से प्रिंस ख़ान के नाम पर माँगी गई रंगदारी