सौतेला व्यवहार और लगातार उपेक्षा से त्रस्त पहाड़ी मोहल्ला


डाल्टनगंज।
आज पहाड़ी मोहल्ला में जनसंपर्क के दौरान जहां एक ओर क्षेत्रवासियों का अपार प्रेम, आत्मीयता और सम्मान मिला, वहीं दूसरी ओर लोगों का दर्द और आक्रोश भी खुलकर सामने आया। लोगों ने बताया कि इलाके में पानी की गंभीर समस्या, चारों तरफ गंदगी और सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। हालात ऐसे हैं कि महीनों तक सफाई नहीं होती, जिससे लोगों को गंदगी और बदहाली के बीच जीवन गुज़ारने को मजबूर होना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले पाँच वर्षों से पहाड़ी मोहल्ला के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है। उनका दर्द है कि ऐसा लगता है मानो यह इलाका नगर निगम का हिस्सा ही नहीं हो। लोगों ने भावुक होकर कहा कि उनके साथ ऐसा बर्ताव किया गया, जैसे यहाँ इंसान नहीं रहते हों।
जनता ने यह भी बताया कि कभी कोई नगर निगम का प्रतिनिधि उनकी सुध लेने नहीं आया। न समस्याएँ सुनने, न समाधान करने की कोई गंभीर कोशिश हुई। बुनियादी सुविधाओं के अभाव में लोगों का जीवन मुश्किल होता जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार पूरी तरह बेपरवाह बने हुए हैं।
जनसंपर्क के दौरान पूनम सिंह ने कहा कि पहाड़ी मोहल्ला की यह स्थिति बेहद दुखद और अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि जनता का जो प्यार, सम्मान और भरोसा उन्हें मिला है, वही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और इसी भरोसे के साथ वे क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी मजबूती से काम करेंगी।
पूनम सिंह ने पहाड़ी मोहल्ला के लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर ठोस तरीके से हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिर्फ़ आवाज़ उठाना ही नहीं, बल्कि मौके पर काम करके बदलाव दिखाना उनकी प्राथमिकता है। पानी, सफाई और गंदगी से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा और जनता के मन में जो भी संशय और असंतोष है, उसे पूरी तरह दूर किया जाएगा।

Popular posts from this blog

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता

रामनवमी में पलामू पुलिस का एक्शनः तेज आवाज पर शिकंजा, दो बड़े डीजे जब्त

पलामू - ज्वेलरी दुकानदार के बाद अब कपड़ा दुकान Smart Look के मालिक से प्रिंस ख़ान के नाम पर माँगी गई रंगदारी