शहीदों का अपमान: पूर्व महापौर की चौखट पर उपेक्षित रहे महान क्रांतिकारी नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा-मेयर प्रत्याशी रिंकु सिंह

​मेदिनीनगर: पलामू की धरती के महान क्रांतिकारी शहीद नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही थी। बेलवाटिका तालाब स्थित इन महापुरुषों की प्रतिमा किसी और की नहीं, बल्कि शहर की पूर्व महापौर की घोर उपेक्षा का शिकार रही। विडंबना यह है कि जिस प्रतिमा स्थल को शहर की शान होना चाहिए था, वह पूर्व महापौर के आवास के ठीक पीछे होने के बावजूद कचरों और गंदगी से पटा रहा।
​सौंदर्यीकरण के नाम पर केवल दिखावा
इस विषय पर मेयर प्रत्याशी श्रीमती रिंकु सिंह जी ने कहा कि स्थानीय नागरिकों में इस बात को लेकर गहरा रोष है कि एक तरफ तो शहर में सौंदर्यीकरण का ढिंढोरा पीटा गया, लेकिन पूर्व महापौर ने अपने घर के ठीक पीछे स्थित इन महापुरुषों की सुध लेना भी मुनासिब नहीं समझा। यह सीधा-सीधा शहीदों की शहादत का अपमान है। साथ ही इस प्रतिमा के चारो ओर तालाब स्थित है जिसके सुन्दरीकरण पर इनका कोई ध्यान नही गया ये तालाब भी उपेक्षा का शिकार बना रहा जबकि यहाँ सुन्दरीकरण होता तो यहाँ के लोगो को इसका लाभ मिलता लोग स्वच्छ वातावरण में घूमते और स्वस्थ लाभ लेते और उनके लिए ये गर्व की बात होती। सत्ता में रहते हुए भी अपने ही बगल में स्थित ऐतिहासिक धरोहर की अनदेखी करना उनकी कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस विषय पर ​वरिष्ठ नागरिक मंच ने पेश की मिसाल,जब व्यवस्था और जनप्रतिनिधि सो गए, तब वरिष्ठ नागरिक मंच, पलामू ने शहीदों के सम्मान की जिम्मेदारी उठाई। कमेटी के सदस्यों ने न केवल इस स्थल पर श्रमदान किया, बल्कि प्रतिमा की साफ-सफाई और जीर्णोद्धार कर उसे गरिमापूर्ण रूप दिया। वरिष्ठ नागरिकों द्वारा किया गया यह कार्य आज पूरे शहर के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। इस विषय पर आम ​नागरिकों का सवाल:
"जो जनप्रतिनिधि अपने घर के पीछे स्थित महापुरुषों की प्रतिमा को स्वच्छ नहीं रख सका, उसने पूरे शहर के विकास का दावा कैसे किया?" मंच के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि शहीदों का सम्मान किसी राजनीति का मोहताज नहीं है और वे आगे भी इस स्थल की देखरेख जारी रखेंगे। इसके लिए श्रीमती रिंकु सिंह जी ने वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू सहित आम गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया जिहोने इस विषय को प्रमुखता से रखा व इसपे कार्य किया साथ ही महापुरुषों की अस्मिता को ध्यान में रख कर उनका संम्मान किया। मौके पर राकेश कुमार सिंह,किशोर सिन्हा, राहुल कुमार ,रौनक कुमार, पवन कुमार , जितेंद्र कुमार, राजेश कुमार, नीरज सिंह, शैलेन्द्र सिंह, पूजा देवी, गुड़िया देवी, पूनम देवी,अदिति कुमारी, चंचला कुमारी, रितेश कुमार , रुशील कुमार, सरजू राम,दीपक, वीरेंद्र राम, सच्चिदानंद, राजेंद्र राम, रसेन्द्र राम, सहित कई गणमान्य लोग और वार्ड की सम्म्मनित जनता मौजूद रही।

Popular posts from this blog

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता

रामनवमी में पलामू पुलिस का एक्शनः तेज आवाज पर शिकंजा, दो बड़े डीजे जब्त

पलामू - ज्वेलरी दुकानदार के बाद अब कपड़ा दुकान Smart Look के मालिक से प्रिंस ख़ान के नाम पर माँगी गई रंगदारी