सिंगरा कलां विकास से कोसों दूर, बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव : जनसंपर्क के दौरान सामने आई सच्चाई
आज सिंगरा कलां में जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र की जो वास्तविक स्थिति सामने आई, वह बेहद चिंताजनक है। यह इलाका नगर निगम के किसी भी तरह के विकास से कोसों दूर नजर आया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में न तो पक्की सड़कों का निर्माण हुआ है और न ही नालियों की कोई समुचित व्यवस्था है। रात के समय अंधेरे से जूझ रहे इस इलाके में स्ट्रीट लाइट की भी कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इतना ही नहीं, गरीब और जरूरतमंद परिवारों को आज तक आवास योजना का लाभ भी नहीं मिल पाया है। लोग वर्षों से बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं, जबकि जिम्मेदार लोग केवल कागजों में विकास दिखाने तक सीमित हैं।
सबसे हैरानी की बात यह है कि यहां की जनता खेती वाली जमीन पर भी नगर निगम को टैक्स देने को मजबूर है, लेकिन बदले में उन्हें कोई सुविधा नसीब नहीं हो रही है। टैक्स वसूला जा रहा है, पर सड़क, नाली, लाइट जैसी बुनियादी सुविधाएं तक मौजूद नहीं हैं।
इस मौके पर पूनम सिंह ने कहा,
“सिंगरा कलां की हालत यह बताती है कि पिछले कई सालों में यहां सिर्फ़ दिखावटी विकास हुआ है। ना सड़क है, ना नाली, ना रोशनी की व्यवस्था और ना ही गरीबों को उनका हक मिला है। ऊपर से जनता खेती वाली जमीन पर भी टैक्स दे रही है और बदले में सुविधाएं नदारद हैं। यह जनता के साथ सीधा अन्याय है। मैं वादा करती हूँ कि सिंगरा कलां के हर नागरिक को उसका हक दिलाने के लिए पूरी ताकत से आवाज़ उठाऊँगी और इस क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर रहूँगी।