रामनवमी में पलामू पुलिस का एक्शनः तेज आवाज पर शिकंजा, दो बड़े डीजे जब्त

मेदिनीनगर: रामनवमी के दौरान बढ़ते शोर और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर पलामू पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। टाउन थाना क्षेत्र में डीजे बजाने के दौरान एक महिला की तबीयत बिगड़ने के मामले में पुलिस ने दो बड़े डीजे सिस्टम को जब्त कर लिया है। जब्त किए गए डीजे में उत्तर प्रदेश का शगुन डीजे और मध्य प्रदेश का नटराज डीजे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ये दोनों डीजे राज्य के बाहर से लाए गए थे और रामनवमी जुलूस में तेज आवाज में बजाए जा रहे थे। घटना के दौरान तेज ध्वनि और भीड़-भाड़ के कारण एक महिला की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों ने टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों डीजे को जब्त कर लिया। वही कल बस स्टैंड रोड पर एक और गंभीर लापरवाही सामने आई, जहां एक डीजे से जुड़े डीजी जनरेटर में ओवरलोड के कारण आग लग गई। हालांकि समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि त्योहार के दौरान निर्धारित ध्वनि सीमा और सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य है। नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता