मेदिनीनगर बस स्टैंड रोड गोलीकांड का सफल उद्भेदन, सुपारी किलिंग का खुलासा, 5 अभियुक्त गिरफ्तार, हथियार एवं नगद बरामद


दिनांक 02.04.2026 को समय लगभग 22:40 बजे शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत हीरो शोरूम के सामने, बस स्टैंड रोड स्थित नगर पालिका मार्केट में फैज खान (उम्र लगभग 40 वर्ष) एवं उसके सहयोगियों द्वारा मो० समीर उर्फ गुड्डू (उम्र लगभग 40 वर्ष), निवासी कुंड मोहल्ला, थाना शहर, जिला पलामू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में शहर थाना कांड सं०-120/2026, दिनांक 03.04.2026, धारा-130(1)/3(5) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस उपाधीक्षक श्री राजीव रंजन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 03.04.2026 को गुप्त सूचना के आधार पर पांकी थाना क्षेत्र के टईया के पास छापामारी की गई।पुलिस टीम को देखकर अभियुक्तों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई, जिसके जवाब में आत्मरक्षा हेतु पुलिस द्वारा भी कार्रवाई की गई।इस दौरान मुख्य अभियुक्त फैज खान के पैर में गोली लगी, जिसे तत्काल सदर अस्पताल मेदिनीनगर में भर्ती कराया गया। घटनास्थल से दो अन्य अभियुक्त आदर्श कुमार उर्फ धोनी एवं तारिक साह उर्फ मुन्नान साह को खदेड़कर गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अभियुक्त फरार होने में सफल रहा। पूछताछ के क्रम में मुख्य अभियुक्त फैज खान ने खुलासा किया कि शहर थाना कांड सं०-120/26 के वादी इसराईल आजाद उर्फ मिंटू डाला का मृतक मो० समीर उर्फ गुड्डू के साथ जमीन विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण मिंटू डाला एवं उसके सहयोगी शहजाद आलम उर्फ विक्की राइन द्वारा फैज खान को हत्या के लिए ₹2 लाख की सुपारी दी गई थी। इस आधार पर पुलिस द्वारा इसराईल आजाद उर्फ मिंटू डाला एवं शहजाद आलम उर्फ विक्की राइन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में पांकी थाना कांड सं०-43/2026, दिनांक 03.04.2026, धारा-118(1)/118(2)/109(1)/121(2)/132/111(2)(a)/221/3(5) BNS एवं 25(1-B)(a)/26/27(1)/35/25(6) आर्म्स एक्ट के तहत अलग से मामला दर्ज किया गया है।

*जप्त प्रदर्श का विवरण:*

1. एक देशी पिस्टल (7.65 एमएम), एक जिन्दा गोली एवं एक खोखा
2. एक देशी 9 एमएम पिस्टल (लोडेड) एवं दो जिन्दा गोली
3. एक ग्लैमर मोटरसाइकिल
4. ₹39,400/- नगद (सुपारी राशि का हिस्सा)

*गिरफ्तार अभियुक्त (शहर थाना कांड सं०-120/26):*
1. इसराईल आजाद उर्फ मिंटू डाला, उम्र 45 वर्ष, निवासी पहाड़ी मोहल्ला
2. शहजाद आलम उर्फ विक्की राइन, उम्र 27 वर्ष, निवासी पहाड़ी मोहल्ला

*गिरफ्तार अभियुक्त (पांकी थाना कांड सं०-43/26):*

1. फैज खान, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी मुस्लिमनगर, साई मोहल्ला
2. आदर्श कुमार उर्फ धोनी, उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी तेतराई, थाना पांकी
3. तारिक साह उर्फ मुन्नान, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी पहाड़ी मोहल्ला

*अपराधिक इतिहास (संक्षेप में): फैज खान:*
- हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट के कई गंभीर मामलों में पूर्व से अभियुक्त रहा है।

*इसराईल आजाद उर्फ मिंटू डाला:*
- आर्म्स एक्ट से संबंधित पूर्व मामला दर्ज।

*शहजाद आलम उर्फ विक्की राइन:*
- आर्म्स एक्ट से संबंधित मामला दर्ज।

*तारिक साह उर्फ मुन्नान:*
- हत्या से संबंधित मामला दर्ज।

*छापामारी दल:*

1. श्री राजीव रंजन, पुलिस उपाधीक्षक
2. पु०नि० ज्योति लाल रजवार, शहर थाना
3. पु०अ०नि० राजेश रंजन, थाना प्रभारी पांकी
4. पु०अ०नि० रंजित कुमार, शहर थाना
5. स०अ०नि० राजेश कुमार साहू, शहर थाना
6. आरक्षी नंदलाल पटेल
7. आ0/1925 राकेश कुमार सिंह
8. तकनिकी शाखा का आरक्षी / 1966 रामनरायण विश्वकर्मा
9. आ० 2029 रोहित कुमार
10. आ० 692 सुर्यनाथ सिंह

पुलिस द्वारा मामले में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।
======================
*पुलिस अधीक्षक*
*पलामू*

Popular posts from this blog

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता

रामनवमी में पलामू पुलिस का एक्शनः तेज आवाज पर शिकंजा, दो बड़े डीजे जब्त

पलामू - ज्वेलरी दुकानदार के बाद अब कपड़ा दुकान Smart Look के मालिक से प्रिंस ख़ान के नाम पर माँगी गई रंगदारी