तिलक समारोह में चली गोली, दो लोग घायल — इलाके में मचा हड़कंप


पलामू ब्रेकिंग न्यूज़ | नौडीहा बाजार
नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के खैरादोहर पंचायत स्थित ग्राम शिल्दा खुर्द से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, करीमन बैठा अपनी बेटी के तिलक समारोह के लिए हरिहरगंज थाना क्षेत्र के तेंदुआ भगत गांव गए हुए थे। इसी दौरान करीब 11 बजे अचानक गोली चलने से समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
इस फायरिंग में शिल्दा खुर्द निवासी 60 वर्षीय जागेश्वर बैठा को पीठ में गोली लगी, जबकि एक पंडित जी के दाहिने पैर में गोली लगने की सूचना है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। फिलहाल दोनों घायलों का इलाज जारी है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोली किसने और किन परिस्थितियों में चलाई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता