साले की शादी में पहुंचे युवक की संदिग्ध मौत, ससुराल में फंदे से लटका मिला शव

मेदिनीनगर/लेस्लीगंज: पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के दारुडीह गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव उसके ससुराल के कमरे में फंदे से लटका मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मेदिनीनगर के सुदना निवासी शंभू नाथ मेहता उर्फ रूपेश कुशवाहा के रूप में हुई है। घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है।

जानकारी के अनुसार रूपेश अपने साले की शादी में शामिल होने करीब एक सप्ताह पहले दारुडीह गांव स्थित ससुराल गए थे। शादी समारोह के बीच रविवार रात अचानक उनकी मौत की खबर सामने आई। सोमवार सुबह उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला, जिसके बाद परिवार और गांव में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही लेस्लीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक के पिता शिवानंद महतो ने पत्नी अंजली देवी, ससुर विनोद महतो, सास ललिता देवी और साला विकास समेत अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही रूपेश और उनकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा था तथा ससुराल पक्ष द्वारा उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जाता था।

वहीं मृतक के ससुर विनोद महतो ने बताया कि रविवार शाम रूपेश बाहर से लौटे थे और नशे की हालत में अपने कमरे में चले गए। देर रात दरवाजा नहीं खुलने पर वेंटिलेटर से देखने पर वे फंदे से लटके मिले। इसके बाद तुरंत पुलिस और आसपास के लोगों को सूचना दी गई।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता