मानसिक अवसाद से ग्रसित व्यक्तियों से जांच एवं उपचार हेतु अपील

सिविल सर्जन पलामू, श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि यदि वे या उनके परिवार का कोई सदस्य मानसिक तनाव, अवसाद, घबराहट, नींद न आना, उदासी या आत्महत्या के विचार जैसी समस्याओं से जूझ रहा है तो संकोच न करें और तुरंत सरकारी स्वास्थ्य सुविधा का लाभ लें।

श्री श्रीवास्तव ने बताया कि मानसिक अवसाद एक बीमारी है, कोई कलंक नहीं। इसका पूर्ण इलाज संभव है। जिला अस्पताल, मेदिनीनगर में जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को विशेषज्ञ मनोचिकित्सक द्वारा निःशुल्क ओपीडी, परामर्श एवं दवा उपलब्ध कराई जाती है।

इसके अतिरिक्त भारत सरकार की निःशुल्क टेली-मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 पर 24x7 विशेषज्ञों से बात कर गोपनीय परामर्श लिया जा सकता है। 

सिविल सर्जन ने सभी जनप्रतिनिधियों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सामाजिक संगठनों से अनुरोध किया है कि वे अपने क्षेत्र में मानसिक रूप से परेशान लोगों की पहचान कर उन्हें अस्पताल तक पहुंचाने में मदद करें।

समय पर इलाज से जीवन बचाया जा सकता है। अवसाद को छुपाएं नहीं, इलाज कराएं।

Popular posts from this blog

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता

रामनवमी में पलामू पुलिस का एक्शनः तेज आवाज पर शिकंजा, दो बड़े डीजे जब्त

पलामू - ज्वेलरी दुकानदार के बाद अब कपड़ा दुकान Smart Look के मालिक से प्रिंस ख़ान के नाम पर माँगी गई रंगदारी