मेदिनीनगर हत्याकांड: झांसी से गिरफ्तार हुआ प्रशांत तिवारी, तीन आरोपियों की तलाश जारी

पलामू: मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के चर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे आरोपी प्रशांत तिवारी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल को रेडमा निवासी विनीत तिवारी की हत्या जमीन विवाद को लेकर हुई थी। इस मामले में प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल, दिलीप तिवारी, प्रशांत तिवारी, राकेश तिवारी और रौशन तिवारी पर हत्या में शामिल होने का आरोप है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी दिलीप तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, जबकि अन्य चार आरोपी लगातार फरार चल रहे थे।

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष टीम ने झांसी में कार्रवाई करते हुए प्रशांत तिवारी को गिरफ्तार कर लिया।

पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपी को झांसी से मेदिनीनगर लाया गया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल अन्य तीन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता