डाली में रेलवे स्टेशन की मंजूरी पर ग्रामीणों में खुशी, सांसद का किया भव्य स्वागत

- डॉ. कौशल किशोर जायसवाल बोले- डाली में रेलवे स्टेशन सांसद विष्णु दयाल राम की देन
छतरपुर , पलामू । 
शेरघाटी से कजरी तक नई रेलवे लाइन को मंजूरी मिलने और डाली में रेलवे स्टेशन बनने की खबर से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। शुक्रवार को चेगौना धाम में पंचायत डाली से पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने पलामू सांसद विष्णु दयाल राम का फूल-माला , अंगवस्त्र और पौधा भेंट कर भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर पर्यावरणविद् डॉ. कौशल किशोर जायसवाल ने कहा कि डाली में रेलवे स्टेशन सांसद विष्णु दयाल राम के प्रयासों की देन है। उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन और स्टेशन की सुविधा मिलने से डाली समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने सांसद को डाली पंचायत में आने का न्योता भी दिया।
सांसद विष्णु दयाल राम ने ग्रामीणों का आमंत्रण स्वीकार करते हुए सितंबर माह में डाली आने की बात कही। इसके बाद वे छतरपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।
सांसद के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण चेगौना धाम पहुंचे थे। ग्रामीणों ने रेलवे सुविधा मिलने की उम्मीद पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
मौके पर पूर्व उपमुखिया शिवनंदन यादव, अफजाल अंसारी, रामजी प्रसाद, जुबेर अंसारी, धर्मदेव यादव, गुलाम गौस, रामजन्म यादव, विजय प्रसाद गुप्ता, रामाशीष राम, विनोद राम, रजि अहमद, सत्येंद्र विश्वकर्मा, मुमताज हाफिज, वसीम अंसारी, गुलाम सरवर, इस्लाम अंसारी, बाबूराम, महावीर भुइयां, अवधेश राम, मकबूल अंसारी, शाहजहां समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
फोटो-

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता